Wednesday Dec 17, 2025

राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में उल्लेखनीय योगदान देने वाले नागरिकों को किया गया‌ सम्मानित 

देवभूमि टुडे 

चंपावत। उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले नागरिकों को सम्मानित किया गया‌। DM मनीष कुमार, CDO डॉ. जीएस खाती, पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने सम्मान से नवाजा।  

कृषि, पशुपालन, उद्यान और मत्स्य पालन क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले किसान नवीन सिंह, चंद्रशेखर तिवारी, तिलक जोशी, नारायण सिंह को ‘आतमा योजना’ के अंतर्गत किसान भूषण पुरस्कार प्रदान किया गया। पुरस्कार के रूप में प्रत्येक किसान को प्रशस्ति पत्र और 25 हजार की प्रोत्साहन राशि दी गई। 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के केशर सिंह फर्त्याल, रेनू गड़कोटी, बृजेश जोशी, ईश्वरी दत्त जोशी एवं रुद्र सिंह बोरा को "लिटीगेशन फ्री विलेज" के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्रिया पंत, सुनीता, राधा चौहान, श्रद्धा तिवारी, देवकी देवी, सुनीता खोलिया, दिया गुरुरानी, पुष्पा देवी तथा सीएलएफ बिजनेस वूमन कविता मेहता, लक्ष्मी जोशी, देवकी देवी, गीता लोधियाल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। यूकॉस्ट समन्वयक इंद्रेश लोहनी एवं जनकवि प्रकाश चंद्र जोशी ‘शूल’ को तकनीकी एवं पुस्तक मेला आयोजन में सहयोग हेतु सम्मानित किया गया।

सरदार बल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद, पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए GGIC लोहाघाट, पीएमश्री अटल उत्कृष्ट GGIC टनकपुर एवं आदर्श अटल उत्कृष्ट GIC चंपावत के छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2025. All Rights Reserved.