Monday Nov 2, 2026

नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में टनकपुर के  योग गुरु नवदीप जोशी ने रचा इतिहास

एशिया बुक आफ रिकार्ड एवं योगासन बुक आफ वर्ड रिकार्ड्स में दर्ज किया गया नाम

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर/दिल्ली। योग गुरु डॉ. नवदीप जोशी ने मंत्रोच्चार के साथ महज 1460 सेकंड (24 मिनट 20 सेकंड) में 108 सूर्य नमस्कार कर कीर्तिमान स्थापित किया। मूल रूप से टनकपुर के रहने वाले डॉ. जोशी की इस उपलब्धि को एशिया बुक आफ रिकार्ड एवं योगासन बुक आफ वर्ड रिकार्ड्स में दर्ज किया गया। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत फिट इंडिया मूवमेंट द्वारा एकता दिवस के दिन नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में भारतीय ज्ञान परंपरा, योग, स्वास्थ्य एवं अध्यात्म से संबंधित आयोजन में उन्होंने यह कारनामा किया।

खास बात यह रही कि 50 वर्ष की आयु में भी डॉ. जोशी ने नादयोग, ध्यान एवं नियमित योगाभ्यास के जरिए शारीरिक क्षमता, मानसिक एकाग्रता और अद्भुत ऊर्जा का परिचय देते हुए यह कीर्तिमान स्थापित किया। फिट इंडिया के निदेशक सुशांत कंडवाल ने इस उपलब्धि को योग, साधना, अनुशासन एवं भारतीय ज्ञान परंपरा की शक्ति का प्रेरणादायी उदाहरण बताया। डॉ. नवदीप जोशी ने कहा कि नियमित योगाभ्यास, नादयोग, ध्यान और आत्मानुशासन के जरिए किसी भी आयु में असाधारण शारीरिक एवं मानसिक क्षमता विकसित कर सकता है। इस दौरान नवदीप को दो प्रतिष्ठित संस्थाओं ने सम्मानित भी किया।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.