उत्तराखंड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर गोरलचौड़ मैदान में हुए कार्यक्रम
देवभूमि टुडे
चंपावत। उत्तराखंड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ (रजत जयंती) जिले में धूमधाम से मनाई गई। यहां गोरलचौड़ मैदान में आज 9 नवंबर को हुए मुख्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा और DM मनीष कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।
स्कूली बच्चों ने सरस्वती वंदना और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। सीडीओ डॉ. जीएस खाती ने नशा मुक्ति एवं मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में राजस्व, वन, कृषि, उद्यान, पशुपालन, भेषज, रेशम, चिकित्सा, बाल विकास, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, दीनदयाल अंत्योदय योजना, बैंकिंग, आपदा प्रबंधन, दुग्ध, पर्यटन, सेवायोजन, उद्योग, आयुर्वेद, होम्योपैथी, नगर पालिका, महिला औद्योगिक केंद्र, उत्तराखंड जैव प्रौद्योगिकी परिषद पंतनगर, हिमवत्स हिमालय वाटर सर्विस एवं पर्यावरण संरक्षण, स्वीप, ग्राम उद्योग सहित विभिन्न विभागों ने योजनाओं की जानकारी स्टॉलों के जरिए दी। शिविर में दिव्यांगता प्रमाणपत्र भी जारी किए गए। पशुपालन विभाग से गिरीश राम एवं राजकुमार को गो पालन योजना के अंतर्गत तथा गिरीश चंद्र व बाला दत्त को मुख्यमंत्री राज्य पशुधन मिशन के तहत लाभ दिया गया।

शिक्षक जीवन कलोनी के संचालन में हुए कार्यक्रम में ADM कृष्णनाथ गोस्वामी, APD विमी जोशी, रेडक्रास सोसाइट के चेयरमैन राजेंद्र गहतोड़ी, सभासद प्रेमा चिल्कोटी, जनार्दन चिल्कोटी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जन प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।
DM ने दी शुभकानाएं
चंपावत। DM मनीष कुमार ने जनपदवासियों को उत्तराखंड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में रजत जयंती उत्सव पूरे राज्य में 1 नवंबर से 11 नवंबर तक मनाया जा रहा है। यह पर्व हमारी उपलब्धियों, जन भागीदारी और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प का प्रतीक है।


© 2025. All Rights Reserved.