Monday May 25, 2026

चंपावत में DM मनीष कुमार की अध्यक्षता में हुआ साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम

दिव्यांग बच्चे के इलाज को शुरू कराया थेरेपी सेशन

आंगनबाड़ी केंद्र की शिकायत पर जिलेभर के केंद्रों के निरीक्षण के निर्देश

देवभूमि टुडे

चंपावत। साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में आज 25 मई को हुई जन सुनवाई में 106 शिकायतों का निस्तारण किया गया। DM मनीष कुमार ने जन समस्याओं के त्वरित समाधान के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

गोली क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र संबंधी पानी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए DM ने DPO को सभी आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जांच करने तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बाराकोट की पार्वती रावत ने अपने दिव्यांग पुत्र शिवांक के उपचार एवं आर्थिक सहायता का आग्रह किया। इस पर CMO को  जिला अस्पताल स्थित डीडीआरसी में तत्काल थेरेपी सेशन शुरू करने व शिवांक की शिक्षा के प्रभावी इंतजाम करने के साथ साथ बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

जनता मिलन कार्यक्रम।

जैगांव-जैतौली निवासी धर्मानंद ने पीएमजीएसवाई के अंतर्गत मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत की। DM ने EE को आज ही मुआवजा भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। खड़ी बाजार निवासी अनिता सार्की की विवाह पंजीकरण संबंधी समस्या पर DM ने ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को यूसीसी के अंतर्गत पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। ढरोज निवासी प्रकाश चंद्र ने हाल ही में हुई भारी ओलावृष्टि से बागानों को पहुंचे नुकसान के लिए आर्थिक सहायता की मांग पर DHO एवं CAO को SDM के साथ समन्वय स्थापित कर तत्काल क्षति आकलन एवं मुआवजा प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए। सार्वजनिक हैंडपंप, पेयजल समस्या, बिजली कनेक्शन, राशनकार्ड, कान की मशीन, परिवार रजिस्टर, जंगली जानवरों से  सुरक्षा, नाली एवं मलबा प्रबंधन निस्तारण, पोल्ट्री व्यवसाय के विपणन में आ रही व्यावहारिक समस्याओं को उठाया। कार्यक्रम में APD विम्मी जोशी, CMO डॉ. देवेश चौहान, PWD के EE मोहन चंद्र पलड़िया, CAO धनपत कुमार, DHO मोहित मल्ली, DSO प्रियंका भट्ट, DPRO महेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में फरियादी मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.