Sunday Jun 21, 2026

चंपावत जिले में इंटर हिंदी पेपर में 2461 छात्र-छात्राओं में से 2446 शामिल हुए

देवभूमि टुडे

चंपावत। उत्तराखंड बोर्ड की इंटरमीडिएट हिंदी की परीक्षा संपन्न हुई। मुख्य शिक्षाधिकारी एमएस बिष्ट ने बताया कि 2461 छात्र-छात्राओं में से 2446 परीक्षा में शामिल हुए। 15 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 

संस्थागत परीक्षा में 1169 बालक एवं 1265 बालिकाएं और व्यक्तिगत परीक्षा में 10 बालक एवं 17 बालिकाएं पंजीकृत थे। संस्थागत परीक्षा में 5 बालक एवं 9 बालिकाएं और व्यक्तिगत परीक्षा में 1 बालक परीक्षा में शामिल नहीं हुआ। हाईस्कूल में हिंदुस्तानी संगीत एवं टंकण तथा इंटरमीडिएट कृषि में जिले में कोई परीक्षार्थी पंजीकृत नहीं था।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.