Sunday Mar 22, 2026

नशा हटाओ जीवन बचाओ अभियान के तहत संयोजक सामश्वा आर्य ने राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर जन जागरूकता अभियान चलाया 

देवभूमि टुडे 

चंपावत। नशा हटाओ जीवन बचाओ अभियान के तहत उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर आज 9 नवंबर को जन जागरूकता अभियान चलाया गया। '9 नवंबर की खुशी तभी, जब नशे से बचेंगे बच्चे सभी', 'होगी देवभूमि नशामुक्त तभी, नशे से बचूंगा मैं जभी',  '9 नवंबर ये कहे, नशे से बच्चे दूर रहें', '9 नवंबर की यही पुकार, नशामुक्त हो देवभूमि परिवार' आदि पोस्टरों और स्लोगनों के जरिए जागरूकता फैलाई गई। 

अभियान के संयोजक GIC सिप्टी के प्रवक्ता सामश्रवा आर्य के नेतृत्व में चले अभियान में नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, सभासद प्रेमा चिल्कोटी, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी जनार्दन चिल्कोटी, CVO डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल, DDO दिनेश सिंह डिगारी, APD विमी जोशी, मुख्य शिक्षाधिकारी एमएस बिष्ट, जिला खेल अधिकारी चंदन बिष्ट, रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन राजेंद्र गहतोड़ी, जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत, जन कवि प्रकाश जोशी शूल, डॉ. एमपी जोशी, गौरव जोशी सहित तमाम अधिकारियों एवं कार्मिकों ने नशा विरोधी आंदोलन में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.