Wednesday May 6, 2026

पंचेश्वर में शुरू हुआ 3 दिनी एंगलिंग उत्सव

देवभूमि टुडे

चंपावत/पंचेश्वर। पंचेश्वर में सरस कॉर्बेट महोत्सव-2026 के अंतर्गत 3 दिवसीय एंगलिंग उत्सव (मछली पकड़ने की प्रतियोगिता) का शुभारंभ हुआ। इस उत्सव में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में युवा हिस्सा ले रहे हैं, जो महाकाली नदी के किनारे एंगलिंग का आनंद ले रहे हैं। 

एंगलिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा नेता व ग्राम प्रधान ठाटा मोहित पाठक ने किया। कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं क्षेत्र में साहसिक खेलों और पर्यटन को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण माध्यम साबित होंगी। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और पंचेश्वर को एंगलिंग का प्रमुख केंद्र बनाने में मदद मिलेगी। 

उन्होंने बताया कि एंगलिंग सेंटर के लिए 1.20 करोड़, पंचेश्वर  सड़क के लिए 43 करोड,एंगलिंग साइड विकसित करने के लिए 54 लाख रुपये मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किए हैं। संचालन देवेंद्र सिंह अधिकारी ने किया। प्रतियोगिता में चंपावत, खटीमा, रामनगर, काशीपुर, पिथौरागढ़ के युवा हिस्सा ले रहे हैं। इस अवसर पर ओंकार सिंह धौनी, होशियार सिंह, गणेश सिंह, मनोज सिंह, श्याम पंत, भीम पंत, कृष्णानंद पंत, लक्ष्मी पंत आदि मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.