Saturday Jul 25, 2026

खेतीखान के बहुउद्देशीय भवन व स्मृतिस्थल के लिए जारी 20 लाख की धन राशि अन्यत्र स्थानांतरित करने का आरोप

क्षेत्रीय लोगों के आंदोलन को 7 दिन पूरे हुए

देवभूमि टुडे

चंपावत/खेतीखान। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती खेतीखान में बनने वाले आवंटित 20 लाख रुपए बिना किसी सूचना के अन्यत्र स्थानांतरित करने से नाराज क्षेत्रवासियों का आंदोलन 7 वें दिन भी जारी रहा। जनकांडे के जिला पंचायत सदस्य अशोक महरा ने कहा कि 23 जुलाई को हुए धरने में 102 साल की भागीरथी देवी और 94 वर्षीय पूर्व प्रधानाचार्य चिरंजी लाल वर्मा ने भी शिरकत कर आंदोलन को नई ताकत के साथ नैतिक शक्ति भी प्रदान की। कहा कि ये जन भावना के साथ क्षेत्र की पीड़ा और आक्रोश का भी प्रतीक है।

खेलीखान का धरना।

 

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि खेतीखान में बनने वाले स्मृति स्थल के लिए 2024-25 में स्वीकृत 20 लाख रुपए बिना किसी सूचना के अन्यत्र स्थानांतरित करना सेनानियों का अपमान है। ग्राम सभा गोशनी ओलीगांव में स्वीकृत बहुउद्देशीय भवन व स्मृति स्थल की स्वीकृत राशि वापस नहीं होने तक धरना जारी रहेगा। ग्रामीणों ने कहा कि ठोस कार्यवाही के बगैर आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा।

खेतीखान के इंदिरा पार्क में आज पुष्पा देवी, राधिका देवी, जानकी देवी, सुनीता देवी, जया ओली ने धरना दिया। आंदोलन में सेनानी परिवार के राजेश ओली, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आलोक वर्मा, बांजगांव के प्रधान प्रतिनिधि राजू देउपा, क्षेत्र पंचायत सदस्य चंद्रकांत ओली, पवन देउपा, उप प्रधान अनुज बोहरा, गोपाल मनराल, नवीन बोरा, रमेश चंद्र ओली, दिनेश ओली, तेज सिंह बोरा, लालमणि, मोहन ओली आदि शामिल थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.