Thursday Apr 23, 2026

लोहाघाट में लगे शिविर में 136 शिकायतें आई

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत नगरपालिका लोहाघाट स्थित रामलीला मैदान में लगे बहुउद्देश्यीय जनसेवा शिविर में 136 शिकायतें आई। इनमें से 102 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। DM मनीष कुमार ने

सभी समस्याओं के समाधान के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

लोहाघाट शिविर में समस्याएं सुनते DM और अन्य अधिकारी। 

शिविर में विभिन्न विभागों की सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही प्रमाण पत्र वितरित किए गए। पात्र व्यक्तियों को मौके पर ही लाभांवित किया। शिविर में आए 612 नागरिकों में से 449 लोगों को लाभांवित किया गया। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों ने 27 प्रमाणपत्र बनाए।

शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, भाजपा के प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष बगौली, मुख्य विकास अधिकारी डॉ जीएस खाती, SDM नीतू डागर, DDO दिनेश सिंह डिगारी, CEO मेहरबान सिंह बिष्ट, EO सौरभ नेगी सहित अन्य जन प्रतिनिधि, अधिकारी एवं नागरिक मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.