चंपावत में आयोजित लोक अदालत में 85 लाख रुपये से अधिक का सेटलमेंट भी कराया गया
देवभूमि टुडे
चंपावत। जिला न्यायालय परिसर चंपावत और वाह्य न्यायालय टनकपुर में जिला जज और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनुज कुमार संगल की अध्यक्षता और सचिव भवदीप रावते के निर्देशन में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 101 वादों का निस्तारण किया गया। इसके अलावा 8502128 रुपये का सेटलमेंट भी कराया गया।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चंपावत की प्रथम पीठ ने 35 वादों का निस्तारण करते हुए 1926600 रुपये का सेटलमेंट कराया। सिविल जज (जूनियर डिवीजन) टनकपुर की द्वितीय पीठ ने 24 वादों का निस्तारण कर 2636750 लाख रुपये का सेटलमेंट किया। इसके अलावा प्री-लिटिगेशन स्तर पर मनी रिकवरी से जुड़े 42 वादों का निस्तारण करते हुए 3938778 रुपये का सेटलमेंट कराया गया। शनिवार को हुई लोक अदालत में बार संघ के अधिवक्ताओं, बैंक अधिकारियों और आम लोगों ने हिस्सा ले आपसी सहमति से ये मामले निस्तारित किए।
© 2026. All Rights Reserved.