Wednesday Aug 5, 2026

टनकपुर के तरूण सक्सेना का शव बूम शारदा नदी के नजदीक से बरामद

टनकपुर के नैतिक सक्सेना और तरूण सक्सेना 22 जून अपरान्ह 2:45 बजे बूम में शारदा नदी डूबे गए थे

SDRF, PAC व पुलिस लगातार कर रही सर्च ऑपरेशन

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर।टनकपुर-पूर्णागिरी मार्ग पर बूम में शारदा नदी में स्नान करते वक्त 22 जून को डूबे दो चचेरे भाइयों में से एक का शव आज 25 जून की सुबह बरामद हुआ। जबकि दूसरे युवक की ल्लाश जारी है। SDRF (राज्य आपदा राहत फोर्स), पीएसी और जल पुलिस डूबे युवक की तलाश कर रही है। लेकिन इन तमाम कोशिशों के बावजूद अभी तक सुराग नहीं लग सका है। इससे चिंतित परिजनों की परेशानी और बढ़ गई है।

तरूण सक्सेना। ( फाइल फोटो)

दो चचेरे भाई (नैतिक सक्सेना (18) पुत्र वीर बहादुर सक्सेना वार्ड नंबर 3 निकट अंग्रेजी वाइन शॉप टनकपुर और तरूण सक्सेना (20) पुत्र बाबू राम सक्सेना निवासी वार्ड नंबर 3 बर्मा लाइन टनकपुर) 22 जून की दोपहर 2:45 बजे स्नान करते वक्त बूम के पास शारदा नदी में डूब गए थे। SDRF और जल पुलिस के जवान तबसे नदी में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। आज 25 जून की सुबह तरूण सक्सेना का शव बूम में शारदा नदी के पास से बरामद हुआ। पंचनामा भरने के बाद शव को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी ले गए है। शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं दूसरे युवक नैतिक सक्सेना की खोजबीन जादी है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.