
सितारगंज-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंदनी के पास मैजिक वाहन डिवाइडर से टकरा सड़क पर पलटा
टनकपुर निवासी एक ही परिवार की दो महिला और दो किशोर चोटिल
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। सितारगंज-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंदनी के पास एक मैजिक वाहन बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा कर सड़क पर पलट गया। हादसे में सवार 4 यात्री चोटिल हो गए। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को टनकपुर उप जिला अस्पताल ले जाया गया।
जानकारी के अनुसार सितारगंज-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज 23 अक्टूबर को चंदनी बनबसा के निकट मैजिक वाहन संख्या (यूके 06 टीए 3322) टनकपुर से यात्रियों को लेकर खटीमा जा रहा था। तभी वाहन बनबसा चंदनी के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया और सड़क पर पलट गया। एक ही परिवार के टनकपुर मनिहारगोठ निवासी मीना देवी (30) पत्नी किशन राम, शांति देवी (38) पत्नी केशव राम, पीयूष (8) और आयुष (6) पुत्र किशन राम चोटिल हो गए। सभी चारों घायलों को 108 सेवा की एंबुलेंस से टनकपुर उप जिला अस्पताल लाया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। डॉक्टर उमर ने बताया कि दोनों किशोर को मामूली चोटें आई है और उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। जबकि शांति देवी के सिर और मीना देवी के कमर में चोट है। दोनों का इलाज चल रहा है। जिनकी हालत खतरे से बाहर है।
A

