गवर्नर ने किया एवरेस्ट विजेता सामंत का सम्मान

चंपावत जिले के पहले नौजवान वीरेंद्र सिंह सामंत का दून में हुआ सम्मान
इस साल 18 मई को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर भारतीय तिरंगा और NCC का झंडा फहराया था
देवभूमि टुडे
चंपावत/देहरादून। माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले चंपावत के वीरेंद्र सिंह सामंत का देहरादून राजभवन में सम्मान किया गया। 26 जुलाई को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने सामंत का सम्मान किया। राज्यपाल ने एवरेस्ट फतह करने पर बधाई देते हुए उनकी उपलब्धि को अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया।
चंपावत जिले के बड़ोली ग्राम पंचायत के पड़ंगा निवासी वीरेंद्र सिंह सामंत (21) ने 8849 मीटर ऊंची एवरेस्ट की चोटी पर इस साल 18 मई की सुबह 4:46 बजे एवरेस्ट पर भारतीय तिरंगा और NCC का झंडा फहराया था। वे चंपावत जिले के पहले नौजवान हैं, जिन्होंने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराया है। बीएससी कर रहे कैडेट वीरेंद्र सिंह सामंत के अलावा एवरेस्ट को विजित करने वालों में पौड़ी के मुकुल बंगवाल और उत्तरकाशी के सचिन कुमार भी शामिल थे।
एवरेस्ट विजेता वीरेंद्र सिंह सामंत के मुताबिक जुलाई 2024 से एवरेस्ट अभियान की कवायद शुरू हुई थी। राज्य स्तरीय परीक्षा के बाद राष्ट्रीय स्तर में चयन हुआ। इसके बाद देश के अलग-अलग राज्यों के कैडेट को चुना गया। फिर उनका चयन बेसिक माउंटेन कोर्स के लिए हुआ।

error: Content is protected !!