
चंपावत तहसील सभागार में स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ में हुआ सम्मान
देवभूमि टुडे
चंपावत। स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ में चंपावत में राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। तहसील कार्यालय में उप जिलाधिकारी अनुराग आर्या ने स्वतंत्रता दिवस पर तहसील परिसर में ध्वजारोहण करने के बाद स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान का स्मरण करते हुए श्रदांजलि दी।
बाद में राज्य आंदोलकारियों का माल्यार्पण करते हुए सम्मान किया गया। राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पाण्डेय, BJP के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय, राज्य आंदोलनकारी संगठन के अध्यक्ष बसंत सिंह तड़ागी, जगदीश चंद्र जोशी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मंदीप सिंह ढेक, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भुप्पी महर, मोहन जोशी आदि आंदोलनकरियों ने अपने पुराने अनुभव साझा किए।
तहसीलदार ईश्वरी राम ने सभी के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में राजस्व निरीक्षक पुष्कर नाथ गोस्वामी, प्रधान सहायक बची सिंह जीना, अमीन देवेंद्र प्रसाद भट्ट, राजस्व उप निरीक्षक हरीश गहतोड़ी, स्वान इंजीनियर शुभम खर्कवाल, राकेश सिंह फर्त्याल, नाजिर बृजमोहन बोहरा, कमल, हिना, साहिबा, चंद्रशेखर पंत, पवन जुकरिया, भुवन मेहता, नवल, जीवन रिंगवाल, शुभम पुजारी, जीवंती कार्की, रेखा, प्रकाश सिंह कुंवर, अंबादत्त जोशी आदि मौजूद थे।


