


ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों का शानदार प्रदर्शन
हाईस्कूल में 12 और इंटरमीडिएट में 1 छात्र प्रदेश के मेरिट में आया
देवभूमि टुडे
चंपावत। उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में चंपावत जिले के विद्यार्थियों ने परचम लहराया है। मुख्य शिक्षाधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि हाईस्कूल में 12 और इंटरमीडिएट में 1 छात्र प्रदेश के मेरिट में आया। हाईस्कूल में चंपावत जिले ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। जबकि इंटरमीडिएट में चंपावत को चौथा स्थान मिला है। हाईस्कूल में इस बार 96.97 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। 2024 की अपेक्षा इस बार 2025 में हाईस्कूल में 3.69 प्रतिशत ज्यादा रहा। पिछले साल सफलता का ये प्रतिशत 93.28 प्रतिशत था। इंटरमीडिएट में 2816 विद्यार्थियों में से 2786 परीक्षार्थियों में से 2503 परीक्षार्थी (89.84 प्रतिशत) पास हुए।
वहीं विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चंपावत के सागर पांडेय ने 98.00 प्रतिशत (500 में से 490 अंक) हासिल कर उत्तराखंड की मेरिट में छठा स्थान बनाया। इंटरमीडिएट बोर्ड में रीठाखाल के कपिल भट्ट ने 92.20 प्रतिशत अंक के साथ पहले नंबर पर रहे। पहली बार ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों ने शानदार प्रदर्शन किया है।
हाईस्कूल के चंपावत जिले के टॉप टेन (कुल 12) छात्र-छात्राएं:
1.सागर पांडेय, विवेकानंद विद्यामंदिर इंटर कॉलेज, चंपावत, 98.00 प्रतिशत।
2.लोकेश कर्नाटक, डॉ. लक्ष्मी दत्त भट्ट इंटर कॉलेज खेतीखान, 97.60 प्रतिशत।
3.गीतांजलि पुजारी, राजकीय हाईस्कूल फुंगर चंपावत, 97.20 प्रतिशत।
4.अनुज भट्ट, जीआईसी अमोड़ी, 96.80 प्रतिशत।
5.आंचल गहतोड़ी, विवेकानंद विद्यामंदिर इंटर कॉलेज पाटी, 96.40 प्रतिशत।
6.आयुष सिंह बोहरा, जीआईसी अमोड़ी, 96.00 प्रतिशत।
7.पवन सिंह, जीआईसी अमोड़ी, 95.20 प्रतिशत।
8.आशीष भट्ट, मॉर्डन इंटर कॉलेज चंपावत, 94.60 प्रतिशत।
8.चंदन जोशी, जीआईसी लोहाघाट, 94.60 प्रतिशत।
9.राहुल शर्मा, जीआईसी पाली, 94.40 प्रतिशत।
9.उषा बोहरा, शहीद उत्तम चंद सरस्वती विवेकानंद विद्या मंदिर बनबसा, 94.40 प्रतिशत।
10.लक्षित भंडारी, विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चंपावत, 94.20 प्रतिशत।
इंटरमीडिएट के चंपावत जिले के टॉप टेन (कुल 15) छात्र-छात्राएं:
1.कपिल भट्ट, जीआईसी रीठाखाल, 92.20 प्रतिशत।
2.अंजलि जोशी, जीआईसी रीठाखाल, 89.60 प्रतिशत।
2.राकेश सिंह देउपा, एलसीआर वीवीएमआईसी टनकपुर, 89.60 प्रतिशत।
2.शोभा, जीआईसी डोबाभागू, 89.60 प्रतिशत।
3.बबीता गोस्वामी, जीआईसी चमदेवल, 89.40 प्रतिशत।
4.बबली, जीआईसी मंच, 88.60 प्रतिशत।
5.ललिता, जीआईसी मूलाकोट, 88.20 प्रतिशत।
5.रेणु भट्ट, जीआईसी धौन, 88.20 प्रतिशत।
6.अदीति कुंवर, जीजीआईसी चंपावत, 88.00 प्रतिशत।
7.नेहा जोशी, जीजीआईसी चंपावत, 87.60 प्रतिशत।
8.अंकिता, जीआईसी, चौड़ाकोट, 87.00 प्रतिशत।
9.भावना, जीआईसी गरसाड़ी, 86.80 प्रतिशत।
9.ममता भट्ट, जीआईसी रीठाखाल, 86.80 प्रतिशत।
10.तनुजा जोशी, जीआईसी पनिया, 86.60 प्रतिशत।
10.निशा जोशी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज, इंद्रपुरी, 86.60 प्रतिशत।






