
बाराकोट, लोहाघाट और पाटी में क्षेत्र पंचायत प्रमुख के लिए दो-दो नामांकन पत्र भरे गए
कल 12 अगस्त को नाम वापसी और 14 अगस्त को होगा मतदान
बाराकोट क्षेत्र पंचायत की दोनों उप प्रमुखों की कुर्सी के लिए चुनाव की स्थिति
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत क्षेत्र पंचायत प्रमुख की कुर्सी भाजपा की झोली में गई। चंपावत में भाजपा अधिकृत अंचला बोरा निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुईं। आज 11 अगस्त को इस सीट पर एक ही नामांकन पत्र आया। चंपावत क्षेत्र पंचायत में लगातार चौथी बार भाजपा काबिज हुई है। चंपावत क्षेत्र पंचायत के ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर पंडित भुवन चंद्र पांडेय और कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर मनोज जोशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। जबकि शेष 3 बाराकोट, लोहाघाट और पाटी क्षेत्र पंचायत के ब्लॉक प्रमुख पदों पर सीधा मुकाबला है। इन क्षेत्र पंचायतों में ज्येष्ठ उप प्रमुख व कनिष्ठ उप प्रमुख की कुर्सियों के लिए भी मतदान होगा। ज्येष्ठ उप प्रमुख के तीनों पद पर सीधी टक्कर है। जबकि कनिष्ठ उप प्रमुख में लोहाघाट व बाराकोट में सीधा और पाटी में त्रिकोणीय मुकाबला होगा। कल 12 अगस्त को नाम वापसी हो सकेगी। जबकि मतदान और मतगणना 14 अगस्त को होगी।
चंपावत ब्लॉक:
क्षेत्र पंचायत प्रमुख: भाजपा समर्थित अंचला बोरा (निर्विरोध)
ज्येष्ठ उप प्रमुख: भुवन चंद्र पांडेय।
कनिष्ठ उप प्रमुख: मनोज जोशी।
लोहाघाट ब्लॉक:
क्षेत्र पंचायत प्रमुख: भाजपा अधिकृत महेंद्र सिंह ढेक और अंकिता।
ज्येष्ठ उप प्रमुख: किशोर सिंह रावत और प्रकाश सिंह।
कनिष्ठ उप प्रमुख: प्रकाश चंद्र और सोबन सिंह।
पाटी ब्लॉक:
क्षेत्र पंचायत प्रमुख: शंकर सिंह अधिकारी और भाजपा अधिकृत प्रकाश सिंह बिष्ट।
ज्येष्ठ उप प्रमुख: खड़क सिंह और महेंद्र राम।
कनिष्ठ उप प्रमुख: चंपा देवी, नेहा बगौटी और ईश्वरी देवी।
बाराकोट ब्लॉक:
प्रमुख भाजपा अधिकृत सीमा आर्या और सुनीता विश्वकर्मा।
ज्येष्ठ उप प्रमुख: दरबान सिंह और देवेंद्र सिंह बोहरा।
कनिष्ठ उप प्रमुख: केशवी देवी और कमला।

