नशे के खिलाफ किया जागरूक…UCC विवाह पंजीकरण को भी किया प्रेरित

नशा हटाओ-जीवन बचाओ के अन्तर्गत कानूनी जानकारियां देने के साथ ही नशीले पदार्थों से बचने की सलाह दी
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत के सिप्टी में विधिक सेवा प्राधिकरण और नशा हटाओ-जीवन बचाओ के अन्तर्गत कानूनी जानकारियां देने के साथ ही नशीले पदार्थों से बचने की सलाह दी। वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र रैंसवाल की अध्यक्षता और PLV ईश्वरी दत्त जोशी व संयोजक सिप्टी GIC में प्रवक्ता सामश्रवा आर्य के नेतृत्व में बाल विवाह, बाल श्रम, बाल अपराध, बाल हिंसा, साइबर क्राइम, नशा निषेध, सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के अनुपालन और UCC (समान नागरिक संहिता) पंजीकरण आदि कई कानूनी जानकारियां सहित कानूनी अधिकारों से भी जागरूक किया गया। PLV ईश्वरी दत्त जोशी ने UCC के अंतर्गत पंजीकरण कर अपने जीवन व भविष्य को सुरक्षित करने की बात कही। संयोजक प्रवक्ता आर्य ने तंबाकू के बुरे सफर को लेकर बताया कि यह हर 10 सेकंड में एक व्यक्ति की मौत का जिम्मेदार है, तो वहीं सेकंड हैंड स्मोकिंग भी हर साल 13 लाख लोग भी मौतों की जिम्मेदार है। इसीलिए अपने बहुमूल्य जीवन की कीमत समझें और इस जीवन नाशक नशे को न कहें। अभियान को सफल बनाने में ग्राम पंचायत प्रशासक जगत सिंह बिष्ट, महेश भट्ट, निवर्तमान BDC सदस्य ललित भट्ट, चिंतामणि भट्ट, सुरेश गड़कोटी, महेश पंगरिया, शेखर पंगरिया, उमेश्वर सिंह बिष्ट, पुष्कर सिंह बिष्ट, दीपक सिंह बिष्ट, दीया गड़कोटी, सीमा, बबीता, रितु आदि ने सहयोग किया।

error: Content is protected !!