
उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय संरक्षक काशी सिंह ऐरी ने लगाया आरोप
लोहाघाट में कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठन को धार देने के लिए काम करने की अपील की
स्वर्गीय गणेश दत्त पुनेठा के आवास जाकर शोक भी जताया
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। यूकेडी (उत्तराखंड क्रांति दल) के केंद्रीय संरक्षक व पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी ने कहा कि अब तक उत्तराखंड की सत्ता पर काबिज रही भाजपा और कांग्रेस सरकारों ने जन भावनाओं की उपेक्षा की है। यहां लोहाघाट में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ना रोजगार दे पा रही है और नहीं महंगाई पर लगाम लगा पा रही है। इससे आम लोगों की दुश्वारी बढ़ रही है।
7 जून को लोहाघाट में UKD जिलाध्यक्ष केडी सुतेड़ी के आवास पर आयोजित बैठक में उन्होंने उत्तराखंड को सही दिशा देने और संगठन को सशक्त करने के लिए दल की विचारधारा और सिद्धांत को आम लोगों तक पहुंचाने की कार्यकर्ताओं से अपील की। ऐरी ने कहा कि यदि क्षेत्रीय दल की सरकार बनी होती, तो उत्तराखंड की अवधारणा साकार हो सकती थी। उन्होंने कहा कि राज्य बनने के बाद ज्यादातर वक्त वे लोग सत्ता पर काबिज रहे, जो आंदोलन के विरोधी थे। इससे पूर्व उन्होंने राज्य आंदोलनकारी और सेवानिवृत्त शिक्षक स्वर्गीय गणेश दत्त पुनेठा के निधन पर उनके आवास में जाकर शोक व्यक्त किया। ऐरी ने कहा कि पुनेठा आंदोलन के मजबूत स्तंभ थे और उनके निधन से पार्टी व क्षेत्र को अपूर्णीय क्षति हुई है। पुनेठा का 4 जून को निधन हो गया था। इस दौरान यूकेडी के केंद्रीय संरक्षक चंद्रशेखर कापड़ी, जिला महामंत्री गिरधर सिंह अधिकारी, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता आदि मौजूद थे।

The ad is displayed on the page
current post: 'भाजपा सरकार को नहीं जन भावनाओं की फिक्र', ID: 39532
Ad: जिला पंचायत भाजपा प्रत्याशी (43143)
Placement: After Content (after-content)
Find solutions in the manual
