UCC पोर्टल…पूर्णगिरि ग्राम पंचायत को मिला ईनाम

विवाह पंजीकरण में सबसे आगे रही इस ग्राम पंचायत को मिला 5 लाख का पुरस्कार
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत जिले में UCC (समान नागरिक संहिता) पोर्टल पर विवाह प्रमाणपत्र के सर्वाधिक पंजीकरण कराने पर ग्राम पंचायत कालीगूंठ (पूर्णागिरि) को 5 लाख रुपये का ईनाम दिया गया। इस ईनामी राशि से ग्राम पंचायत में विकास कार्य किए जाएंगे। 18 जून को कलक्ट्रेट में ADM जयवर्धन शर्म ने ये पुरस्कार दिया। निवर्तमान ग्राम प्रधान मंजू पांडेय और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी किशोर कुमार आगरी को 5 लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र दिया गया।
समान नागरिक संहिता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने
और अधिक से अधिक लोगों को पंजीकरण करने के लिए प्रेरित करने के लिए DM नवनीत पांडे ने 15 जून तक के लिए एक विशेष प्रोत्साहन योजना शुरू की थी। कालीगूंठ पंचायत में 15 जून तक कुल 260 में से 61 (23.46%) लोगों के UCC आवेदन स्वीकृत हुए हैं। दूसरे स्थान पर गुमोद और तीसरे स्थान पर मौराड़ी रहा।
UCC में शिक्षा विभाग को उत्कृष्ट विभाग पुरस्कार दिया गया। CEO मेहरबान सिंह बिष्ट और कंप्यूटर ऑपरेटर मंजुल तिवारी को भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा लोहाघाट नगरपालिका के EO सौरभ नेगी, बनबसा के दीपक चंद्र, VPDO किशोर कुमार, चंद्रशेखर बवाड़ी, अनिरूद्ध पुनेठा, तनुज रावल, जसवंत सिंह को उत्कृष्ट अधिकारी के रूप में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में DFO नवीन चंद्र पंत, ADM जयवर्धन शर्मा, SDM अनुराग आर्य, DDMO देवेंद्र पटवाल आदि के अलावा पूर्णागिरि क्षेत्र के पुजारी पंडित नेत्र बल्लभ तिवारी, पंडित मनोज पांडेय, पंडित अनिल पांडेय, गिरीश पांडेय, कमल राठौर मौजूद थे।

error: Content is protected !!