दो वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

बनबसा पुलिस ने दबोचा, दोनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट हुआ था जारी
देवभूमि टुडे
चंपावत/बनबसा। पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ NBW (गैर जमानती वारंट) जारी हुआ था। दोनों आरोपियों को पुलिस अदालत में पेश कर रही है। न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट का शत-प्रतिशत निस्तारण करने के SP अजय गणपति ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए थे। अभियान चलाकर 2 जून को बनबसा थाना पुलिस ने 2 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार किए।
अनूप सक्सेना निवासी मीना बाजार बनबसा को NDPS की धारा 8/21 और संजीवन लाल निवासी फागपुर बनबसा की NI (Negotiable Instruments) अधिनियम की धारा 138 मुकदमा दर्ज किया गया था। दोनों अभियुक्त न्यायालय से जमानत के बाद लंबे समय से गैर हाजिर चल रहे थे। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस टीम में बनबसा के थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा, उप निरीक्षक मंदाकिनी राणा, मोहन चंद भट्ट, हेड कांस्टेबल संजय शर्मा, कांस्टेबल पंकज सजवाण शामिल थे।

error: Content is protected !!