चंपावत जिला पंचायत की 2/3 सीटें आरक्षित…सूची देखें

फर्तोला, पटनगांव, जनकांडे, शक्तिपुर बुंगा और भंडारबोरा की सीटें अनारक्षित
आज व कल तक लगाई जा सकती हैं आपत्तियां, 16 व 17 जून को आपत्तियों का निस्तारण
देवभूमि टुडे
चंपावत। 15 सदस्यों वाली चंपावत जिला पंचायत में 10 सीटें आरक्षित की गई है। इनमें से सर्वाधिक 6 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। 2 सीटें SC जाति की महिलाओं, 1 सीट OBC महिला और 1 सीट SC के लिए आरक्षित हैं। 5 (फर्तोला, पटनगांव, जनकांडे, शक्तिपुर बुंगा और भंडारबोरा) सीटें अनारक्षित हैं। आरक्षण की अनंतिम सूची में ये तस्वीर सामने आई है। आज व कल 15 जून तक आपत्तियां लगाई जा सकती हैं। जबकि 16 व 17 जून को आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। आरक्षण प्रस्तावों का अंतिम प्रकाशन 18 जून को होगा।

error: Content is protected !!