
75 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता केशर राम का कुछ दिनों पूर्व हुआ था निधन
देवभूमि टुडे
चंपावत/रीठा साहिब। कुमाऊं केसरी खुशीराम शिल्पकारिणी सुधारणी सभा के रीठा साहिब के संरक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता केशर राम का निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे। निधन पर क्षेत्र के लोगों ने शोक जताया। संरक्षक केशर राम क्षेत्र में सामाजिक कार्यों और आम लोगों की मदद के चलते खासे लोकप्रिय थे।
वक्ताओं ने कहा कि केशर राम जी ने अनुसूचित जाति को सशक्त योगदान दिया है। सुधारणी सभा के जिलाध्यक्ष पंडित पनीराम टम्टा की अध्यक्षता और भगवान राम के संचालन में हुए कार्यक्रम में शंकर राम, मोहन राम, दीवान राम, प्रेम राम, नारायण राम, भगवती देवी, सीता देवी, मोहनी देवी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।






