इंसाफ के देव से मांगा आशीष…त्रिस्तरीय पंचायत संगठन ने गोल्ज्यू की पूजा-अर्चना की

उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन ने मांग माने जाने के बाद किया पूजन
प्रदेश की प्रगति और मुख्यमंत्री धामी के दीर्घ जीवन की कामना की
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत के इंसाफ के देव गोल्ज्यू मंदिर में उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन ने सामूहिक पूजा-अर्चना की। संगठन ने पंचायतों के प्रमुखों को प्रशासक बनाए जाने की मां माने जाने के करीब 2 माह बाद गोरलदेव मंदिर का पूजन कर आशीष लिया। प्रदेश की प्रगति और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दीर्घ जीवन और उज्जवल भविष्य की कामना भी की गई। इस मौके पर भंडारे का आयोजन भी हुआ।
पूजा-अर्चना और भंडारे में विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, ग्राम प्रधान संगठन के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल, प्रधान संगठन के निवर्तमान जिलाध्यक्ष मनोज सिंह तड़ागी, पिथौरागढ़ के निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह सौन, निवर्तमान प्रदेश महामंत्री विनोद बिजलवान, ग्राम प्रधान संगठन के निवर्तमान संगठन मंत्री राजेंद्र बिष्ट, निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष खीमानंद बिनवाल, सरिता अधिकारी, निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष भुवन भट्ट, राजू अधिकारी, क्षेत्र पंचायत की प्रशासक प्रमुख रेखा देवी, सुमनलता, ग्राम पंचायत प्रशासक जगत सिंह, तुलसी देवी, गौरव ओझा, धीरेंद्र रावत, रवि बोरा, सोनू चंद, लीलांबर जोशी, सरोज चंद, मनोज सौन, लछ दा, दिवाकर, पूरन सहित बड़ी संख्या में पंचायतों के प्रशासक मौजूद थे।

error: Content is protected !!