


टनकपुर के पास छीनीगोठ गांव का मामला
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। टनकपुर से लगे गांव छीनीगोठ क्षेत्र में एक महिला ने किसी बात पर पति से अनबन होने पर जहर खा लिया। आननफानन में महिला के पति और परिजन आनन-फानन में टनकपुर उप जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बार गंभीर स्थिति देखते हुए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया।
जानकारी के मुताबिक छीनीगोट की एक महिला की 22 अप्रैल अपरान्ह घर पर किसी बात पर अपने पति से अनबन हो गई। नाराज पत्नी ने घर पर रखे किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ ही देर बाद महिला की स्थिति बिगड़ने लगी। परिजन महिला को अस्पताल ले गए। जहां डॉ. नौनिहाल सिंह ने प्राथमिक उपचार किया। बाद में महिला की गंभीर स्थिति देख हायर सेंटर रेफर किया गया।


