
चंपावत में हुई बैठकी होली में पिथौरागढ़, नैनीताल, चंपावत सहित कई जगहों के नामी होल्यारों ने की होली गायन की प्रस्तुति
नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, सामाजिक कार्यकर्ता सतीश पांडेय, क्षेत्र पंचायत प्रशासक रेखा देवी, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष विकासा साह ने किया शुभारंभ
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत में ‘कलश संगीत कला समिति” के तत्वाधान में आयोजित प्रथम होली महोत्सव में नामी होल्यारों ने खूबसूरत रंग बिखेरे। हेम पांडेय द्वारा राग श्याम कल्याण में ‘नंद गांव बरसाने चली’ का प्रस्तुतीकरण किया गया। साथ ही बाल कलाकारों ने भी उम्दा प्रस्तुतियां दी।
शास्त्रीय संगीत पर आधारित कुमाऊंनी बैठकी होली में पिथौरागढ़ जिले के प्रमुख होल्यार शंकर पंत, रवि, राहुल, चारू पंत, प्रांजल पंत, एंव पाटी के होल्यार विशाल पचौली, सागर पंत, नैनीताल के प्रमुख होल्यार हेम पंत, लोहाघाट के होल्यार जगदीश खर्कवाल, प्रणव शर्मा, कमल वर्मा, संजय पंत, किरन जुकरिया, राजू पंत, अंकित जोशी, चंपावत के होल्यार धरम सिंह अधिकारी, गिरिश पंत, हिमेश कलखुडिया, संजय जोशी, महेश जोशी ने संपूर्ण रात्रि होली राग विभिन्न रागों जैसे श्याम कल्याण, काफी, जंगला काफी, खम्माच, सहाना, देश, विहाग, जैजैवंती, झिंझोटी, पिलू, परज, भैरवी आदि प्रस्तुत किए। इस अवसर पर बाल कलाकार अंकित जोशी, मानस पंत के साथ ही सागर मौनी, विशाल पचौली, अंकित जोशी, रवि, प्रांजल, चारू पंत, राजू बोहरा ने होल्यारों के साथ तबले में संगत की। एंजेल्स एकेडमी के संगीत शिक्षक सागर मौनी के मार्गदर्शन में बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
इससे पूर्व चंपावत के शगुन मैरिज हाल में 22 फरवरी की देर रात तक चले होली कार्यक्रम का शुभारंभ नगरपालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय, चंपावत क्षेत्र पंचायत प्रशासक रेखा देवी, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, जिले के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता सतीश चंद्र पांडेय, चंपावत व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास साह ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कलश संगीत कला समिति के सचिव गिरिश पंत के संचालन में समिति के अध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया, उपाध्यक्ष प्रेम बल्लभ भट्ट, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष विजय वर्मा, दिनेश बिष्ट, महेश जोशी, डाँ. संतोष पांडेय, रोहित खर्कवाल, मीनू खर्कवाल ने जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बैठकी होली के मेहमान कलाकारों का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।
वक्ताओं ने बैठकी होली में आए कलाकारों को शुभकामनाएं देते हुए संस्कृति संरक्षण में सहायक ऐसे कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन की जरूरत बताई। कलाकारों के कला कौशल एंव बेहतरीन प्रस्तुतियों की सरहना की गई। कहा कि कलश संगीत कला समिति द्वारा आयोजित प्रथम होली महोत्सव कार्यक्रम के जरिए पुरानी परंपरा, कुमाऊंनी संस्कृति को जाग्रत कर नन्हेमुन्ने बाल कलाकारों को संगीत के क्षेत्र में बढ़ावा दिया जा रहा है। कलश संगीत कला समिति द्वारा आयोजित प्रथम होली महोत्सव में भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय, रविंद्र तड़ागी, श्याम गिरि, राजेंद्र गहतोड़ी, सतीश जोशी, मुक्तेश वर्मा, राकेश अधिकारी, रोहित बिष्ट, पवन गिरि, कंचन मेहता, हीरा बल्लभ उप्रेती, विनोद उप्रेती, डाँ. हिमांशु पांडेय, माया उप्रेती, अंजू भट्ट सहित बड़ी संख्या में लोगोंं ने हिस्सा लिया।









