नाबालिग को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार…बिलासपुर से पकड़ा

रीठा साहिब थाना क्षेत्र से 7 अप्रैल को नाबालिग को भगा ले गया था आरोपी कृष्ण सिंह
देवभूमि टुडे
चंपावत/रीठा साहिब। नाबालिग बच्ची को भगा कर ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने आज 12 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के बिलासपुर से दबोचा गया है। नाबालिग बच्ची को दो दिन पहले सुरक्षित बरामद कर लिया था।
जानकारी के मुताबिक 7 अप्रैल को रीठा साहिब थाना गुरुद्वारा के पास से एक अज्ञात अभियुक्त 15 साल की एक नाबालिग बच्ची को भगा ले गया था। आसपास पता करने और सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी कृष्ण सिंह निवासी ग्राम बरी थाना पुलभट्टा ऊधमसिंह नगर हाल निवासी मानपुर ओझा कृष्णानगर शांति कॉलोनी बिलासपुर जिला रामपुर पता चला। रीठा साहिब थाने में आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 137 (2) 1/ 96 और POCSO की 16/17 एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश से चंपावत चौकी बाजार की उप निरीक्षक राधिका भंडारी के सुपुर्द की गई। अपहर्ता की बरामदगी के लिए एसपी अजय गणपति ने रीठा साहिब के थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई।
टीम ने अपहर्ता नाबालिग लड़की को 10 अप्रैल को कृष्ण सिंह के घर से सुरक्षित बरामद कर लिया। वहीं आज 12 अप्रैल को रीठा साहिब पुलिस की टीम ने आरोपी कृष्ण सिंह (22) को उसके घर मानपुर ओझा कृष्ण नगर शांति कॉलोनी बिलासपुर से गिरफ्तार किया। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम में उप निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट, हेड कांस्टेबल तपेंद्र जोशी और कांस्टेबल संदीप बोरा शामिल थे।

error: Content is protected !!