देशभक्ति के रंग तिरंगे के संग…कुलेठी के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा

चंपावत के कुलेठी में छात्र-छात्राओं ने HIMWATS के सहयोग से तिरंगा शौर्य यात्रा के जरिए भारतीय सेना का आभार जताया
देवभूमि टुडे
चंपावत। ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी के बाद आज 19 मई को चंपावत के कुलेठी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय और जूनियर हाईस्कूल के छात्र- छात्राओं ने HIMWATS (हिमालय जल सेवा तथा विकास एवं पर्यावरण संरक्षण समिति) के सहयोग से तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली।
इस तिरंगा यात्रा के जरिए भारतीय सेना का आभार जताने के साथ सभी लोगों ने एकजुटता का प्रदर्शन किया गया। तिरंगा शौर्य यात्रा के जरिए भारतीय सेना का आभार जताने के साथ एकजुटता का प्रदर्शन किया गया। इस यात्रा के जरिए सेना और सैनिकों के प्रति सम्मान और देशभक्ति का भाव प्रकट किया गया। भारत मां की जय और भारतीय सेना जिंदाबाद के नारों से वातावरण देश प्रेम के रंग में रंग गया। कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने सेना के पराक्रम के साथ देश को गौरवांवित किया है। आतंकवाद और पाकिस्तान की ना-पाक करतूत का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए हर नागरिक मुट्ठी की तरह एक है।
भूतपूर्व सैनिक दिनेश चंद्र पांडेय की अध्यक्षता और विद्यालय के प्रधानाचार्य रुद्र सिंह बोहरा के संचालन में भूतपूर्व सैनिक राम सिंह बोहरा, पूरन सिंह धौनी, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौधरी, शुभम रावत, प्रधानाध्यापक डुंगरदेव जोशी सहित तमाम शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे। आयोजन में हिमवत्स संस्था का विशेष सहयोग रहा।
22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक की क्रूरतम तरीके से हत्या कर दी थी। जिसके जवाब में 6-7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारतीय सेना ने पाकिस्तान प्रायोजित आतकंवाद के 9 ठिकानों को तबाह कर मुंहतोड़ जवाब दिया था।

error: Content is protected !!