छात्रसंघ चुनाव…SSJ विवि परिसर में निर्विरोध चुनाव

चंपावत में विकास चौधरी अध्यक्ष और संजय टम्टा सचिव
संयुक्त सचिव, विज्ञान और वािणज्य संकाय पद पर एक भी नामांकन नहीं
देवभूमि टुडे
चंपावत। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर चंपावत के छात्रसंघ चुनाव में वोटिंग नहीं होगी। यहां सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन होना तय है। अध्यक्ष और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, तो शेष अन्य पदों पर एनएसयूआई का काबिज होना तय है। 11 में से 8 पदों पर एक-एक नामांकन पत्र आया है, जबकि संयुक्त सचिव, विज्ञान और वािणज्य संकाय पद पर एक भी नामांकन नहीं हुआ है। जांच और नाम वापसी के बाद वैध प्रत्याशियों की सूची आज जारी हो गई है।
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर चंपावत के छात्रसंघ चुनाव अधिकारी के रूप में अल्मोड़ा से आए प्रोफेसर जगत सिंह बिष्ट ने आज 25 सितंबर को वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की। बाद में विजयी जुलूस निकाल जश्र मनाया। शपथ ग्रहण 27 सितंबर को होगा।
निर्विरोध चुने प्रत्याशियों के नाम:
अध्यक्ष:विकास चौधरी।
उपाध्यक्ष हिमांशु कार्की।
उपाध्यक्ष छात्रा: दीया गोस्वामी।
सचिव: संजय टम्टा।
कोषाध्यक्ष: हिमांशु सिंह बोहरा।
सांस्कृतिक सचिव: अनुज गहतोड़ी।
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि: आयुष महर।
कला संकाय प्रतिनिधि: दीपा।

error: Content is protected !!