आवारा कुत्ते बन रहे खतरा…सवा माह में 6 लोगों को काटा

सामाजिक कार्यकर्ता रमेश गिरी ने चंपावत में आवारा कुत्तों से निजात दिलाने की ईओ से मांग की
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत में बेसहारा और घूम रहे कुत्तों से लोगों में दहशत है। ये कुत्ते लोगों के लिए लगातार खतरे बन रहे हैं। बीते सवा महीने में 6 लोगों को ये कुत्ते काट चुके हैं। आज 28 अप्रैल को भी कुत्ते ने एक व्यक्ति को काटा है।
चंपावत में पर्यटक आवास गृह, स्टेशन रोड सहित कई हिस्सों में आवारा कुत्ते लोगों के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। सोमवार को भी ऐसे ही एक कुत्ते ने एक व्यक्ति को काट दिया। चंपावत पर्यटक आवास के पास से गुजर रहे डिकर सिंह (45) को पहले कुत्ते ने झपट्टा मारा और फिर पांव में काट डाला। दर्द से कराहते डिकर सिंह सीधे जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में एंटी रेबीज टीका लगाया गया। कुछ दिनों पहले ही चंपावत के चंदन गिरी को भी कुत्ते ने काटा। बताया गया कि चंपावत जिले में सवा महीने में 6 लोगों को कुत्ते काट चुके हैं। सामाजिक कार्यकर्ता रमेश गिरी ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से शहर में आवार कुत्तों से निजात दिलाने की मांग की है। वहीं ईओ अशोक वर्मा का कहना है कि पशु चिकित्सा विभाग के जरिए आवारा कुत्तों का टीकाकरण कराया जाएगा।

डिकर सिंह।
error: Content is protected !!