SSB अंतरवाहिनी फुटबॉल

चंपावत में अंतरवाहिना फुटबॉल प्रतियोगिता में 55वीं वाहिनी पिथौरागढ़ बनी चैंपियन
देवभूमि टुडे
चंपावत। SSB पंचम वाहिनी की ओर से आयोजित अंतरवाहिनी फुटबाल प्रतियोगिता संपन्न हो गई। वाहिनी परिसर में तीन दिनी प्रतियोगिता में SSB की 55वीं वाहिनी पिथौरागढ़ ने खिताब जीता। पिथौरागढ़ ने 11वीं वाहिनी डीडीहाट को 9-0 और 5वीं वाहिनी चंपावत को 3-2 के अंतर से हराया।
SSB के उप कमांडेंट करण चौहान ने कहा कि फुटबॉल प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बल के कार्मिकों की शारीरिक दक्षता और खेल भावना को बढ़ावा देना है। साथ ही इसके जरिए आपसी समन्वय, सौहार्द और कौशल को भी निखारा गया। उप कमांडेंट चिकित्सा अधिकारी डॉ. वेदांतम मधुमिता ने 34 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर निशुल्क दवा वितरित की। इस दौरान उप कमांडेंट चंद्रशेखर सी पाटिल सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

error: Content is protected !!