
चंपावत के ढकना बडोला में 2 दिन तक चलेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, कल निकलेगा डोला
कृष्ण लीला की जानकारी देने के साथ ही धर्म, अध्यात्म और संस्कृति संरक्षण में मददगार: उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत के ढकना बडोला में आज 15 अगस्त से 2 दिनी श्री कृष्ण जन्मोत्सव का श्रीगणेश हो गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय ने किया। उन्होंने कहा कि महोत्सव नई पीढ़ी को भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं की जानकारी देने के साथ ही धर्म, अध्यात्म और संस्कृति के संरक्षण को प्रोत्साहित करने में मददगार बनेगा। सर्वप्रथम गणेश पूजन और दीप प्रज्वलन के साथ ही फीता काटकर सांस्कृतिक मंच-कार्यक्रम का आगाज किया गया।
महोत्सव परंपराओं से नई पीढ़ियों को जोड़ने का कारगर माध्यम है।
विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने कहा कि गत वर्ष स्वीकृत 2 लाख की राशि को बढ़ाकर 5 लाख रुपये करते हुए समिति को एक माह के भीतर सहयोग एवं विकास के रूप में देने की घोषणा की। छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत, सरस्वती वंदना, देशभक्ति गीत, लोकगीत व लोकनृत्य कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जिला पंचायत सदस्य कृष्णानंद जोशी, दुग्ध संघ अध्यक्ष पार्वती जोशी, सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी जनार्दन चिल्कोटी, सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेश चंद्र जोशी, पूर्व सभासद कैलाश पांडेय, अंबादत्त फुलारा, पुरोहित सतीश, रमेश चंद्र पुनेठा, पुष्कर सिंह भंडारी आदि रहे।
आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रकाश सिंह भंडारी, कोषाध्यक्ष दीवान सिंह खेतारी, भुवन चंद्र पांडेय सहित समिति के अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत व बैज अलंकरण कर अभिनंदन किया। कल 16 अगस्त को डोला निकलेगा। इसके अलावा खेलकूद, संस्कृतिक, शैक्षिक प्रतियोगिताएं होंगी। इस मौके पर पूर्व बीडीसी सदस्य पूरन बडोला, निकिता, कमला, शिक्षक कमल शर्मा, नशा हटाओ जीवन बचाओ अभियान के संयोजक प्रवक्ता सामश्रवा आर्य, ग्राम प्रधान जानकी बडोला, मूलित, संजय, अनीता खेतोरी, मालती, माया सहित आयोजन समिति के तमाम लोग मौजूद थे।





