

चंपावत के पुलिस अधीक्षक अजय गणपति और पुलिस क्षेत्राधिकारी राणा ने तीसरा स्टार पहनाया
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत जिले के दो उप निरीक्षकों की पदोन्नति हुई। निरीक्षक बने दोनों उप निरीक्षकों को पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी ने स्टार पहनाए। पुलिस अधीक्षक के वाचक उप निरीक्षक दिवान सिंह जलाल और महिला उप निरीक्षक पुनीता बलोदी को वरिष्ठता के आधार पर उप निरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नति दी गई है। 2 जून को एसपी अजय गणपति और पुलिस क्षेत्राधिकारी शिवराज सिंह राणा ने दोनों अधिकारियों के कंधों पर तीसरा स्टार धारण कराया। दोनों अधिकारियों और अन्य पुलिस कर्मियों ने पदोन्नति पर बधाई देते हुए कुशलता से जिम्मेदारी के निर्वहन करने की उम्मीद जताई है।


