मानेश्वर में कथा…कलश यात्रा से श्रीगणेश

आज दोपहर 2 बजे से श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा का प्रवचन होगा, 21 जुलाई तक चलेगी श्रीमद् भागवत कथा
देवभूमि टुडे
चंपावत/ मानेश्वर। मानेश्वर महादेव मंदिर में कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का श्रीगणेश हो गया है। महिलाओं ने मानेश्वर महादेव मंदिर से पूर्णागिरि मंदिर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मानेश्वर महादेव मंदिर तक कलश यात्रा निकाली।
कथा के शुभारंभ में पुरोहित देवीदत्त ने पूजा-अर्चना की। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची भजन मंडली ने भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। मंदिर के मठाधीश धर्मराजानंदपुरी महाराज ने बताया कि आज सोमवार दोपहर 2 बजे से श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा का प्रवचन कथा वाचक आचार्य बालकृष्ण शरण महाराज करेंगे। कथा में मुख्य यजमान कमल चौधरी, सावित्री चौधरी सपत्नीक रहे। शुभारंभ मौके पर बसंत रस्यारा, प्रेम सिंह, हरीश सिंह बोहरा, हयात सिंह बोहरा, नवीन सिंह बोहरा, कैलाश सिंह बोहरा, तिलक राज बोहरा, देव सिंह बोहरा, हेम बोहरा, पुष्कर सिंह, बबलू चौधरी, चनी देवी, गंगा देवी, सीमा देवी, कविता देवी, बबीता देवी, संगीता देवी, अनीता देवी, हीरादेवी,आशु सिंह, प्रकाश सिंह, विकास सिंह, दिनेश सिंह आदि मौजूद थे। 9 दिनी कथा 21 जुलाई तक चलेगी।

error: Content is protected !!