
सुदूर क्षेत्र में रुईया मंदिर में समिति का भी गठन
इंदुवर जोशी अध्यक्ष और प्रकाश जोशी को सचिव बनाया
देवभूमि टुडे
चंपावत। सुदूरवर्ती गांव रुईया के सुप्रसिद्ध महादेव मंदिर में सावन माह में 20 जुलाई से 30 जुलाई तक शिव महापुराण होगा। इस धार्मिक आयोजन को भव्य, भक्तिमय और सुव्यवस्थित बनाने के लिए निर्विरोध निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपा जोशी की अध्यक्षता और ग्राम प्रधान रुईया कमल महर की मौजूदगी में शिक्षक इंदुवर जोशी और मोहन जोशी के संचालन में महादेव मंदिर रुईया समिति का गठन गया।
हर वर्ष मंदिर में होने वाले कार्यक्रमों के जरिए आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाने का निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से इंदुवर जोशी को अध्यक्ष, शीशपाल सिंह रावत और प्रीतम सिंह महर को उपाध्यक्ष, प्रकाश जोशी को सचिव और हरीश भट्ट को कोषाध्यक्ष चुना गया। सल्ली, रूईया, कफल्टा ग्राम पंचायत के लोगों ने एकजुटता के साथ मेले के आयोजन का निर्णय लिया। हैड़ा से पूरन सिंह, सल्ली कुकडौनी से शीशपाल सिंह, कफल्टा से कमल महर, रूईया से केशव सिंह, गुरना से रघुवर सिंह, रघुवर पुजारी, कफल्टा तल्ला से माधो सिंह, कफल्टा मल्ला से सुंदर सिंह महर, बड़ेत से नवीन जोशी, पाली से गिरीश पालीवाल कन्यूडा से दीपक भट्ट, सतकुला से भुवन रावत को सक्रिय सदस्य नामित किया गया। क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों के अलावा मोहन जोशी, खुशाल सिंह पुजारी, दीवान सिंह, बोध सिंह, नारायण सिंह, रघुवर सिंह पुजारी, उदय सिंह, जगदीश भट्ट, भवानी भट्ट, पान सिंह को संरक्षक मंडल में नामित किया गया। बैठक में लाल सिंह, त्रलोक सिंह, भुवन पुजारी, नारायण जोशी, भगवत जोशी, भूप सिंह, ललित मोहन जोशी आदि तमाम लोग मौजूद थे।



