पूर्व MLA सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में

CM के दौरे के बाद छोड़ा गया
16 अक्टूबर को किए गए प्रदर्शन के बाद पुलिस ने इस बार उठाया एहतियातन कदम
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आज 24 अक्टूबर को हुए टनकपुर-बनबसा दौरे में सुरक्षागत कारणों से पुलिस ने पूर्व विधायक सहित कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं को नजरबंद किया। बाद में उन्हें कोतवाली ले जाया गया। दौरा निपटने के बाद सभी को रिहा कर दिया गया।
24 अक्टूबर को सीएम का चंपावत दौरा हुआ। पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल का कहना है कि दौरे से पूर्व पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल और कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनके आवास में नजरबंद कर दिया। बाद में सभी को कोतवाली ले जाया गया। अलबत्ता सीएम का दौरा निपटने के बाद पूर्व विधायक सहित सभी कार्यकर्ताओं को छोड़ दिया गया। पुलिस का कहना है कि ये कदम एहतियातन उठाया गया था। पूर्व विधायक और कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 16 अक्टूबर को सीएम के टनकपुर दौरे के दौरान विरोध किया था। जिसके बाद पुलिस ने पीलीभीत चुंगी से हिरासत में ले लिया था। युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद बड़ेला, विधानसभा क्षेत्र चंपावत के अध्यक्ष नीरज मिश्रा, हरीश जोशी, सौरभ गिरी, आसिफ, राहुल राज, श्याम कठायत, गौरव जोशी, रूपेश सक्सेना, पान सिंह रावत, विकास शर्मा, आदिल, मयूर, हरीश शर्मा, अमन रावत, अमित रावत, शानू को हिरासत में लिया गया था। इन सभी को बाद में छोड़ दिया गया।

error: Content is protected !!