


बाराकोट क्षेत्र पंचायत प्रशासक विनीता फर्त्याल और चंपावत के पूर्व प्रमुख बहादुर सिंह फर्त्याल ने शॉल ओढ़ा सम्मानित किया
टनकपुर में घर-घर जाकर भाजपा के झंडे वितरित किए
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। भाजपा के 46वें स्थापना दिवस पर पार्टी ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया। चंपावत के जिला कार्यालय में तो ये सम्मान हुआ है, वहीं कई वरिष्ठ और निष्ठावान कार्यकर्ताओं का उनके आवास में जाकर भी सम्मान किया गया। बाराकोट क्षेत्र पंचायत की प्रशासक विनीता फर्त्याल और चंपावत के पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुर सिंह फर्त्याल ने चंपावत से 13 किलोमीटर दूर धौन गांव के पार्टी के वरिष्ठतम कार्यकर्ता जगदीश चंद्र भट्ट का सम्मान किया। शॉल ओढ़ाने के अलावा वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान के रूप में उन्हें एक स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। भट्ट ने पार्टी के पुराने अनुभवों को साझा किया। 1996 में ग्राम प्रधान रह चुके भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता जगदीश चंद्र भट्ट क्षेत्र प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता हैं।
वहीं टनकपुर में पार्टी ने स्थापना दिवस पर घर-घर जाकर भाजपा के झंडे का वितरण किया। इस मौके पर टनकपुर की मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री शिवराज कठायत, रोहिताश अग्रवाल, चेयरमैन विपिन कुमार, निवर्तमान जिला महामंत्री पूरन सिंह महरा, शशांक गोयल, अशोक पाल, मोहन सिंह, केदार दत्त जोशी, मधु शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।


