सम्मान से नवाजी गईं BJP की वरिष्ठ महिला कार्यकर्ता मुन्नी जोशी

चंपावत मंडल की प्रथम महिला मोर्चा अध्यक्ष रहीं जोशी का क्षेत्र पंचायत प्रशासक विनीता ने BJP के स्थापना दिवस पर किया स्वागत
देवभूमि टुडे
चंपावत। भाजपा के 46वें स्थापना दिवस पर 6 अप्रैल को चंपावत की वरिष्ठ महिला कार्यकर्ता का सम्मान किया गया। भाजपा महिला मोर्चा के चंपावत मंडल की प्रथम अध्यक्ष रहीं मुन्नी जोशी को उनके आवास में जाकर सम्मानित किया गया। बाराकोट क्षेत्र पंचायत की प्रशासक विनीता फर्त्याल ने पार्टी को दिए गए योगदान के लिए उन्हें शॉल ओढ़ाने के साथ स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कहा गया कि निष्ठावान कार्यकर्ताओं की बदौलत ही संगठन वटवृक्ष का आकार ले रहा है। मुन्नी जोशी चंपावत भेषज संघ की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश जोशी, पुष्पा ओझा और चंपावत के पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुर सिंह फर्त्याल मौजूद थे।

error: Content is protected !!