


33 वर्षो की सेवा के बाद सेवानिवृत हुए
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत के श्री कूर्मांचल ऐंग्लो संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्य उमापति जोशी सेवानिवृत्त हो गए हैं। 31 मार्च को सेवानिवृत्त हुए जोशी को 15 अप्रैल को भावभीनी विदाई दी गई। प्रधानाचार्य उमापति जोशी के योगदान को विद्यालय के विकास के दृष्टिगत बेहद महत्वपूर्ण बताया गया। प्रधानाचार्य जोशी 33 वर्षो की सेवा के बाद सेवानिवृत हुए। वक्ताओं ने उनके उज्जवल भविष्य और दीर्घ जीवन की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी। समारोह में विद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय, अध्यक्ष पूर्व डीजीसी अमरनाथ वर्मा, गिरीश चंद्र पांडेय, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. तिलकराज जोशी, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सतीश जोशी, रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन राजेंद्र गहतोड़ी, शिक्षक बसंत बल्लभ पांडेय, पंडित पूरन चंद तिवारी, दिलीप सिंह मेहता आदि मौजूद थे।


