शिक्षक भुवन पुनेठा का निधन

ब्रेन हेमरेज होने से हल्द्वानी में ली अंतिम सांस
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत के एक प्राइवेट इंटर कॉलेज के पूर्व शिक्षक भुवन पुनेठा (60) का निधन हो गया। ब्रेन हेमरेज होने से उनका हल्द्वानी के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां आज 21 जुलाई को उन्होंने अंतिम सांस ली। भुवन पुनेठा की पत्नी गोदावरी पुनेठा एलआईयू में उप निरीक्षक हैं। उनका अंतिम संस्कार आज शाम चंपावत में होगा। निधन पर तमाम लोगों ने शोक जताया। निधन पर उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, वरिष्ठ नेता एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुर सिंह फर्त्याल, राज्य आंदोलनकारी हरगोविंद बोहरा, एडवोकेट डॉ. श्याम सिंह कार्की, बाल कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष सुधीर शाह, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सतीश जोशी, महामंत्री कमलेश राय, चंपावत मंडल अध्यक्ष विकास शाह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन कठायत, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल आदि ने शोक जताया है।

भुवन पुनेठा। (फाइल फोटो)
error: Content is protected !!