


ऊचौलीगोठ निवासी धामी ने 74 वर्ष में अंतिम सांस ली
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। चंपावत जिले के नामी धामी हयात सिंह धामी (74) का निधन हो गया। टनकपुर के ऊचौलीगोठ निवासी हयात सिंह धामी झाड़ फूक कर लोगों की तकलीफ को दूर करते थे। अपनी इसी खूबी के चलते उन्होंने बड़ी संख्या में लोगों के कष्टों को दूर किया। वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। कल 8 अप्रैल को कांकर घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। निधन पर क्षेत्र के क्षेत्र के लोगों ने शोक जताया है। नित्यानंद भट्ट, पूर्व ग्राम प्रधान बिशन सिंह महर, सुरेश महर, आनंद सिह महर आदि ने शोक जताया है।


