26 मार्च 2010 के बाद हुए विवाह का पंजीकरण UCC पोर्टल में करना अनिवार्य:ADM शर्मा

चंपावत में हुई कार्यशाला में अधिकारियों व कर्मचारियों को दिए निर्देश
देवभूमि टुडे
चंपावत। एडीएम जयवर्धन शर्मा ने कहा कि UCC पोर्टल में वैवाहिक पंजीकरण कराना अनिवार्य है। चंपावत कलक्ट्रेट में सोमवार को हुई कार्यशाला में UCC पोर्टल में विवाह पंजीकरण को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए।
ADM ने कहा कि 26 मार्च 2010 के बाद हुए सभी विवाहों का पंजीकरण UCC पोर्टल में किया जाना अनिवार्य है। जन सुविधा केंद्र के जिला प्रबंधक जसवंत ने UCC पोर्टल में पंजीकरण करने, पंजीकरण में जमा किए जाने वाले प्रमाण पत्रों की जानकारी दी। साथ ही पोर्टल संचालित करने का प्रशिक्षण दिया। बताया कि विवाह पंजीकरण के लिए पति-पत्नी की फोटो, स्थाई निवास, मोबाइल नंबर से लिंक आधार कार्ड, शादी का कार्ड, बिजली बिल, किरायेदार सत्यापन प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आदि की जानकारी दी। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों की शंकाओं का समाधान किया। कार्यशाला में एक कार्मिक का विवाह पंजीकरण भी किया गया। कार्यशाला में ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी तनुजा वर्मा, ई डिस्टिक मैनेजर तनुज रावल सहित अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।

error: Content is protected !!