पूर्णागिरि में दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार…जेल भेजा

मेले में दुकान चलाने वाली बरेली जिले की महिला से दुष्कर्म का है आरोप
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। मां पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म करने का आरोपित व्यक्ति पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपित व्यक्ति को ठुलीगाड़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
पूर्णागिरि क्षेत्र में बिजली से संबंधित काम करने वाले एक मजदूर पर एक महिला के साथ 9 मई को दुष्कर्म करने का आरोप लगा था। बरेली जिले की रहने वाली पीड़िता की भी पूर्णागिरि क्षेत्र में दुकान है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपित लालू के खिलाफ BNS (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 64 के तहत टनकपुर थाने में मुकदमा पंजीकृत किया था। अब आरोपित लालू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। टनकपुर की दरोगा लता बिष्ट मामले की जांच कर रही हैं।

प्रतीकात्मक फोटो।
error: Content is protected !!