

पाटी ब्लॉक के जैचम निर्मांशी मंदिर परिसर में राम कथा
भगवान राम का जन्मोत्सव भी मना
देवभूमि टुडे
चंपावत/पाटी। कथावाचक प्रकाश कृष्ण शास्त्री ने कहा कि भगवान राम मर्यादा की मिसाल हैं। उनका चरित्र, उनके कार्य, उनकी शिक्षाएं समाज के हर वर्ग के लिए अनुकरणीय हैं। पाटी ब्लॉक के जैचम निर्मांशी मंदिर परिसर में आयोजित राम कथा के तीसरे दिन उन्होंने श्रोताओं को भगवान राम के जीवन से प्रेरणा ले सांसारिक व आध्यात्मिक जीवन में संतुलन बनाने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर कई महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन भी किया गया। भगवान राम के जन्म का उत्सव मनाया गया। इसमें धार्मिक गीत, भजन और पूजा हुई। इसके अलावा शिव और पार्वती के विवाह की झांकी का प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।

