
NH सहित चंपावत जिले की सभी सड़कें खुली हैं
बनबसा में बीते 24 घंटे में सबसे अधिक 27 मिलीमीटर बारिश
देवभूमि टुडे
चंपावत। कल 6 अक्टूबर की शाम हुई बारिश से चंपावत जिले के अधिकांश क्षेत्रों में ठंड की आहट शुरू हो गई है। तापमान में भी गिरावट आई है। चंपावत का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वही बीते 24 घंटे में चंपावत में 6.50 मिलीमीटर बारिश हुई है। अलबत्ता आज 7 अक्टूबर को टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग सहित चंपावत जिले की सभी सड़कें खुली हुई है।
चंपावत जिले में बारिश का आंकड़ा (सुबह 8:00 बजे तक मिलीमीटर में)
चंपावत: 6.50
लोहाघाट: 2.00
पाटी: 2.00
टनकपुर: 20.00
बनबसा: 27.00



