BJP के पूर्व MLA फर्त्याल का छात्र आंदोलन को समर्थन

देवीधुरा के आदर्श राजकीय डिग्री कॉलेज में PG की कक्षाएं शुरू करने और स्नातक में तीन नए विषयों को खोलने की मांगों को लेकर कर रहे हैं आंदोलन
देवभूमि टुडे
चंपावत/देवीधुरा। राजकीय आदर्श महाविद्यालय देवीधुरा में नए विषयों को खोलने की मांग को लेकर ABVP (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) की स्थानीय इकाई के तत्वावधान में चल रहा छात्रों का आंदोलन थम नहीं रहा है। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष देवेंद्र भट्ट और ABVP के पूर्व जिला संयोजक सुदीप चम्याल के नेतृत्व में छात्र PG की कक्षाएं शुरू करने और स्नातक स्तर पर इतिहास, भूगोल और शिक्षा शास्त्र विषय को खोलने की मांग कर रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने आज 16 सितंबर को आंदोलन स्थल में जाकर छात्रों को समर्थन दिया। कहा कि कॉलेज को आदर्श बनाने के लिए ये जरूरी है कि नए विषयों को खोलने से लेकर अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान की जाए।
हल्द्वानी की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व ग्राम प्रधान रश्मि लमगड़िया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, पाटी के मंडल अध्यक्ष जगदीश जोशी, खेतीखान के अध्यक्ष बबलू देव, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक भट्ट, प्रधान पवन बोरा, विनोद जोशी, महासंघ सचिव पवन लमगड़िया, लक्ष्मीदत्त जोशी, राजेंद्र चौहान, पुष्कर सिंगवाल, राकेश बिष्ट सहित कई लोगों ने आंदोलन स्थल में जाकर छात्रों को समर्थन दिया। छात्रों ने कहा कि 2022 में हुई मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद आज तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होना सिस्टम की सुस्ताई पर नाराजगी जताते हुए समाधान नहीं होने पर आंदोलन के स्वरूप को बदलने की चेतावनी दी।

error: Content is protected !!