
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वें स्थापना दिवस पर चंपावत में कार्यक्रम
देवभूमि टुडे
चंपावत। RSS (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के 100वें स्थापना दिवस पर बस्ती के अनुसार कार्यक्रमों का आयोजन जारी है। आज 4 अक्टूबर को चंपावत के डिप्टेश्वर छतार बस्ती में आयोजित कार्यक्रम में शस्त्रों का पूजन किया गया।मल्लिकार्जुन स्कूल छतार में पूर्व खंड कार्यवाह जगदीश तिवारी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जिला सेवा प्रमुख हीराबल्लभ उप्रेती ने संघ के संबंध में सिलसिलेवार जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दशहरा केवल पूजन नहीं, युगों-युगों से आ रही हमारी संस्कृति और परंपरा है। संघ समरसता के भाव से कार्य करता है। 1925 में नागपुर से पौधे के रूप में शुरू हुआ संघ कार्य आज वटवृक्ष के रूप में है। संघ ने किसी व्यक्ति विशेष को गुरु बनाने के बजाय भगवा ध्वज को अपना गुरु माना है। अध्यक्षीय संबोधन में जगदीश तिवारी ने अपने जीवन काल में घटी राम मंदिर आंदोलन की जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य शिक्षक गौरव पुनेठा, प्रार्थना प्रमुख मोहित पुनेठा, नगर संघचालक बची सिंह पुजारी, जिला प्रचारक रमेश, चंद्रकिशोर बोहरा, गोविंद सामंत, मुकेश कलखुड़िया, गौरव पांडेय, हर्षित राय, मणिप्रभा तिवारी, प्रेमा चिल्कोटी, दिनेश बर्दोला, महेश जोशी, लोकमणि पंत, रमेश उप्रेती, भगवती भट्ट, गणेश बगौली, नवीन पंत, प्रकाश पांडेय, चंद्रप्रकाश पुनेठा, नवीन पांडेय, सूरज बोहरा, शंकर भट्ट, सुरेश खर्कवाल, भूपेंद्र भट्ट आदि स्वयंसेवक मौजूद थे।



