

दिल की बीमारी के इलाज के लिए कुछ दिन पहले हल्द्वानी गए थे
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट/भीमताल। लोहाघाट के केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य प्रवीण शर्मा का बुधवार को निधन हो गया है। वे अपने हार्ट संबंधी उपचार के लिए कुछ दिन पहले हल्द्वानी गए थे। बताया जा रहा है कि भीमताल स्थित अपने आवास में अचानक गिरने से वह चोटिल भी हो गए थे। स्वर्गीय शर्मा ने अक्टूबर 2023 में लोहाघाट के केंद्रीय विद्यालय लोहाघाट के प्राचार्य का पदभार ग्रहण किया था। वे जनवरी 2027 में सेवानिवृत होने वाले थे। उनके निधन पर DM नवनीत पांडे, लोहाघाट की SDM नितेश डांगर, ITBP की 36वीं वाहिनी के कमांडेंट संजय कुमार, केंद्रीय विद्यालय के पूर्व प्राचार्य एसके जोशी, वासुदेव ओली, नगरपालिका के अध्यक्ष गोविंद वर्मा, आरके मांगलिक, आदर्श साह, हिमांशु शर्मा, राजेंद्र पांडेय सहित केंद्रीय विद्यालय परिवार ने शोक संवेदना व्यक्त की है। वहीं प्राचार्य शर्मा के निधन के बाद वरिष्ठ प्रवक्ता स्वाति को प्रभारी प्राचार्य का दायित्य सौंपा गया है।

