पहाड़ियों पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मंत्री को बर्खास्त करें: कठैत

उक्रांद केंद्रीय अध्यक्ष की लोहाघाट में पत्रकार वार्ता
संगठन को मजबूत करेगा उक्रांद
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष पूरन सिंह कठैत ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण के 24 साल से अधिक समय बाद भी राज्य की अवधारणा पूरी नहीं हो सकी है। 7 मार्च को लोहाघाट में जिलाध्यक्ष केडी सुतेड़ी के आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने इसके लिए दोनों दलों (कांग्रेस और भाजपा) की सरकारों को आड़े हाथ लिया।
कठैत ने कैनिबेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल के कुछ समय पूर्व विधानसभा में दिए गए बयान की निंदा करते हुए इसे पहाड़ की जनता का अपमान है। ये बयान उनके मुंह से अनायास नहीं निकले, बल्कि माफी नहीं मांगने से लगता है कि उनके मन में पर्वतीय लोगों के प्रति दुर्भावना भरी है। केंद्रीय अध्यक्ष ने मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की। कठैत ने कहा कि सदन में बद्रीनाथ के विधायक लखपत सिंह बुटोला की भूमिका को पहाड़ के सम्मान को बचाने वाला बताया। कहा कि राज्य के चहुमुंखी विकास के लिए उत्तराखंड क्रांति दल को मजबूत करना ही पड़ेगा। वार्ता के दौरान केंद्रीय प्रवक्ता जबर सिंह पावेल, युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी मौजूद थे।

error: Content is protected !!