


संविधान निर्माता डॉ. आंबेडकर जयंती पर भी एक सप्ताह तक होंगे कार्यक्रम
देवभूमि टुडे
चंपावत/ बाराकोट। भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस की तैयारी जोरों पर है। पार्टी हर बूथ स्तर पर कार्यक्रम करेगी। बाराकोट मंडल में हुई तैयारी बैठक में मुख्य वक्ता लोहाघाट नगरपालिका के अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने कहा कि स्थापना दिवस पर पार्टी स्थापना से अब तक के सफर की जानकारी देगी। साथ ही भाजपा सरकार की उपलब्धियों की भी जानकारी दी जाएगी।
स्थापना दिवस के बाद 14 अप्रैल से एक सप्ताह तक चलने वाले भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के कार्यक्रम को भी पार्टी उत्साह से मनाएगी। मंडल अध्यक्ष राकेश बोहरा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में बाराकोट क्षेत्र पंचायत कि प्रशासक विनीता फर्त्याल, जिला उपाध्यक्ष राजू अधिकारी, दरबान सिंह मेहता, दीपक अधिकारी, कमलेश जोशी, प्रकाश राम आदि मौजूद थे।


