


एक महिला सहित चार चोरों ने दिया घटना को अंजाम, एक चोर हरियाणा का और तीन उत्तर प्रदेश के
पुलिस ने मय चोरी के सामान पकड़ा
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। टनकपुर के प्रकाश ज्वैलर्स की दुकान से 15 अप्रैल को हुई आभूषण चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया हैं। चोरी के आरोप में पुलिस ने एक महिला सहित कुल चार लोगों को दबोच लिया है। 3 आरोपित उत्तर प्रदेश और एक हरियाणा का रहने वाला है। ग्राहक बनकर आए इन चोरों ने 15 अप्रैल को ग्राहक बनकर आभूषण (1 सोने की चेन, 1 जोड़ी सोने की बाली व सोने के 4 पैंडल) चुराए थे। पुलिस के मुताबिक चोरों के इस गिरोह ने पूर्णागिरि मेले में श्रद्धालु के रूप में टनकपुर आकर ज्वैलर्स दुकान से चोत की वारदात को अंजाम दिया था।
सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग करने के साथ ही सुरागरसी- पतारसी कर बिचई से मनिहारगोठ को जाने वाले अंडरपास के नजरीक से अभियुक्तों को मय चोरी माल घटना में प्रयुक्त सफेर रंग की NIOS कार संख्या HR21R 7847 के साथ गिरफ्तार किया गया है। आभूषण विकेता राजू गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने 19 अप्रैल को अज्ञात चोरों के खिलाफ BNS की धारा 305 दर्ज की थी। अभियुक्तों से चोरी मे बरामदगी के आधार पर अब इसे नामजद करने के साथ BNS की नई धाराएं 317 (2), 3 (5) भी जोड़ी गई है।
SP अजय गणपति के निर्देश पर टनकपुर थाने के प्रभारी चेतन सिंह रावत के निर्देशन में घटना के अनावरण के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी।
गिरफ्तार अभियुक्तगण:
1.रोहिताश उर्फ बाबूलाल (61) ग्राम आर्यनगर तहसील हांसी जिला हिसार हरियाणा।
2.जगत (55) निवासी खुदैना चैक पोस्ट बिजोरा तहसील हसपुर थाना हजरौला, जिला अमरोहा उत्तर प्रदेश।
3.राजीव (35) निवासी मौहल्ला थाना व तहसील बिलारी जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश।
4.रजनी (30) निवासी ग्राम विछलौता बाबूगढ़ छावनी, थाना बाबूगढ़ छावनी हापुड़ उत्तर प्रदेश।
ये माल बरामद हुआ:
- 01 चैन पीली धातु।
- 01 जोडी कान की बाली पीली धातु।
- 02 पैंडल ऊं बने पीली धातु।
- 02 पैंडल गणेश प्रतिमा बने पीली धातु।
- घटना में प्रयुक्त कार NIOS रंग सफेद संख्या HR21R 7847
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम: थानाध्यक्ष चेतन सिंह रावत, उप निरीक्षक भुवन गहतोड़ी हाल मेला ड्यूटी टनकपुर, अपर उप निरीक्षक कपूर पाल विवेचक थाना टनकपुर, अपर उप निरीक्षक रवि चंद्र जोशी, अपर उप निरीक्षक सरिता विश्वकर्मा- हाल मेला ड्यूटी टनकपुर, अपर उप निरीक्षक कुशल नगरकोटी टनकपुर, हेड कांस्टेबल कमल कुमार, हेड कांस्टेबल विनोद यादव, महिला हेड कांस्टेबल पुष्पा राना, कांस्टेबल नासिर, कांस्टेबल आनंद सिंह नेगी, कांस्टेबल परविन्दर राणा, हाल मेला ड्यूटी टनकपुर, हेड कांस्टेबल गणेश सिंह SOG चंपावत और कांस्टेबल गिरीश भट्ट SOG चंपावत।


